काग्रेस समर्थित बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद से हटाए

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:27 PM (IST)
काग्रेस समर्थित बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद से हटाए
काग्रेस समर्थित बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद से हटाए

राजन पुंडीर, नाहन

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए रास्ता साफ कर दिया है। पच्छाद बीडीसी के सदस्यों ने छह सितंबर को बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसे नाहन में जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा गया था। उसके बाद जिला पंचायत अधिकारी ने 15 सितंबर की तिथि विश्वास मत हासिल करने के लिए निर्धारित की थी। शनिवार को काग्रेस समर्थित बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर व उपाध्यक्ष खुशीराम अपना पद नहीं बचा सके। पच्छाद बीडीसी में कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें से आठ सदस्यों ने भाजपा के पक्ष व सात ने काग्रेस के पक्ष में वोट किया। इस कारण काग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को उपायुक्त नई तिथि जारी करेंगे। उसके बाद नए पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। आठ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिनमें रीता ठाकुर, संजय कुमारी, सरला देवी, कमलेश कुमारी, राजेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार व कविता सेवल शामिल थे।

काग्रेस समर्थित पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद भाजपा में इन पदों के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। भाजपा की दड़ो देवरिया वार्ड से सरला कुमारी व काटली वार्ड से कमलेश कुमारी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा व कविता सेवल के नाम की चर्चा है।

--------

पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए उपायुक्त को फाइल भेजी गई है।

-एमएस नेगी, जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर।

chat bot
आपका साथी