मारकंडा नदी के समीप मिला पंजाब के व्यक्ति का शव

सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगने वाली मारकंडा नदी के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि मारकंडा नदी के समीप एक व्यक्ति मृत पड़ा है। जिस पर कालाअंब पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान बल¨वदर ¨सह पुत्र लक्ष्मण ¨सह निवासी इब्राहिमपुर डेराबस्सी एसएस नगर जिला मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। 55 वर्षीय बल¨वदर कुछ समय से सेनवाला क्षेत्र में रह रहा था। पता चला है कि बल¨वदर को नशे की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 05:59 PM (IST)
मारकंडा नदी के समीप मिला पंजाब के व्यक्ति का शव
मारकंडा नदी के समीप मिला पंजाब के व्यक्ति का शव

जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगने वाली मारकंडा नदी के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि मारकंडा नदी के समीप एक व्यक्ति मृत पड़ा है। इस पर कालाअंब पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान बल¨वदर ¨सह पुत्र लक्ष्मण ¨सह निवासी इब्राहिमपुर डेराबस्सी एसएस नगर जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है। 55 वर्षीय बल¨वदर कुछ समय से सेनवाला क्षेत्र में रह रहा था। पता चला है कि बल¨वदर को नशे की लत थी, जिसके चलते शराब के नशे में बेहोश होकर मारकंडा नदी के समीप एक खेत में औंधे मुंह गिरा हुआ था। जोकि देर रात से लगी हुई बारिश में ठंड की चपेट में आने से मर गया होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। एसएचओ कालाअंब संजय कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी