शराब पी तो शुनकुटा बिरादरी से होंगे बाहर

बूढ़ी दीवाली पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नाया गांव में एक नया फैसला लिया गया। शराब पीने पर बिरादरी से बाहर किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:11 AM (IST)
शराब पी तो शुनकुटा बिरादरी से होंगे बाहर
शराब पी तो शुनकुटा बिरादरी से होंगे बाहर

जागरण संवाददाता, नाहन : बूढ़ी दीवाली पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नाया गांव में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान फैसला लिया कि शुनकुटा बिरादरी का कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेगा। यदि कोई शराब का सेवन करते हुए पाया जाता है तो उसे न केवल आर्थिक दंड दिया जाएगा, बल्कि उसे बिरादरी से बाहर भी किया जा सकता है।

मिलन समारोह में जिला सिरमौर के अलावा उत्तराखंड और शिमला जिला के शुनकुटा बिरादरी के 73 गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिलाई उपमंडल के नाया में आयोजित इस शुनकुटा बंधु मिलन समारोह में बिरादरी के उत्थान को लेकर कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही इस समारोह में कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए गए। समारोह में शिरगुल महाराज की उपासना के साथ-साथ विजिट महाराज की उपासना को लेकर भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही चूड़धार के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के संदर्भ में भी विचार विमर्श किया गया। अमर सिंह शर्मा बने शुनकुटा बंधु सेवा समिति के पहले अध्यक्ष

शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह में शुनकुटा बंधु सेवा समिति का गठन किया गया। इसमें सराहा से प्रदीप भंडारी को समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। अमर सिंह शर्मा नया को शुनकुटा बंधु सेवा समिति का पहला अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल शर्मा च्यामा , सुरेश उनियाल चांजूई ,लाइक राम भंडारी सराहा, सुखराम पूर्व प्रधान गाता मंडवाच, डा. सुखराम कांडो जबकि महासचिव के पद पर डा. शिव भारद्वाज टिकरी को मनोनीत किया गया। इसके अलावा भी कई लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी