साथी कर्मचारियों की पीटाई से घायल व्यक्ति की मौत

नाहन-जमटा-पंजाहल मार्ग पर पंजाहल के समीप एक होटल के तीन कर्मचारि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:11 PM (IST)
साथी कर्मचारियों की पीटाई से घायल व्यक्ति की मौत
साथी कर्मचारियों की पीटाई से घायल व्यक्ति की मौत

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन-जमटा-पंजाहल मार्ग पर पंजाहल के समीप एक होटल के तीन कर्मचारियों ने अपने एक साथी को बुरी तरह से पीट डाला। इसके बाद घायल कर्मचारी की मौत हो गई। इनमें विवाद शुक्रवार शाम को हुआ था। उसके बाद तीन कर्मचारियों ने राजेंद्र ठाकुर को बुरी तरह पीटा और होटल के समीप फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को होश आई तो उसने सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद शुक्रवार रात उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शनिवार सुबह पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रविवार दोपहर राजेंद्र ठाकुर की पीजीआइ में मौत हो गई। राजेंद्र ठाकुर पुत्र स्वर्गीय रूप ¨सह निवासी चाई मंडोग होटल में काफी समय से कार्यरत था। रविवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक व नाहन पुलिस थाना प्रभारी होटल पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने होटल के कर्मचारी अर्जुन निवासी जवालापुर तहसील हरिद्वार, उत्तराखंड को राजेंद्र ठाकुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपित भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी