तीन महिलाओं को घायल कर गोशाला में जा घुसा तेंदुआ, बैलों ने मार गिराया Sirmaur News

श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह के गांव शिवपुर व टुहेरी में तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 12:12 PM (IST)
तीन महिलाओं को घायल कर गोशाला में जा घुसा तेंदुआ, बैलों ने मार गिराया Sirmaur News
तीन महिलाओं को घायल कर गोशाला में जा घुसा तेंदुआ, बैलों ने मार गिराया Sirmaur News

नाहन, जागरण संवाददाता। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह के गांव शिवपुर व टुहेरी में तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने गोशाला में दो बैलों पर हमला किया, लेकिन बैलों ने जवाबी हमला कर उसे गोशाला में ही मार डाला। रविवार रात्रि दो बजे मदन सिंह की गोशाला में बैलों पर हमला करने से पहले तेंदुआ गोविंद सिंह के घर में घुस गया तथा उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद सतपाल के घर में उनकी पत्नी कमलेश पर हमला किया।

शिवपुर के प्रधान कंठी राम ने बताया कि दो तेंदुओं ने आतंक मचाया हुआ है। टुहेरी गांव की 80 वर्षीय सुरतो देवी को भी तेंदुए ने घायल किया। तहसीलदार संगड़ाह आत्मा राम ने कहा वन अधिकारियों से बात की जाएगी। पशुपालन विभाग अधिकारी संगड़ाह डॉ. अमित वर्मा ने बताया घायल बैलों का इलाज व तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। डीएफओ श्रीरेणुकाजी श्रेष्टानंद शर्मा ने बताया तेंदुआ मारने के मामले में तहकीकात जारी है।

स क्षेत्र में तेंदुए का अकसर आतंक रहता है। बीते कल तेंदुआ खाने की तलाश में घर में ही घुस गया अौर इंसान पर भी हमला कर दिया। यह यहां पहला मौका था जब तेंदुए किसी इंसान पर हमला बोला। इस कारण अब बुरी तरह से सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है क्षेत्र में अन्य तेंदुए भी होे सकते हैं। लोग वन विभाग व प्रशासन से इन्हें पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

धर्मशाला से सटे थातरी में भी पहुंचा तेंदुआ

उधर, धर्मशाला के तहत खनियारा के समीपवर्ती गांव थातरी में भी तेंदुआ गांव में घुस आया। यहां तेंदुए ने एक भेड़ को अपना शिकार बना दिया। धर्मशाला से सटे इस क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोग सहम गए हैं।

chat bot
आपका साथी