सड़क किनारे ट्रक फंसा, शिमला-चंडीगढ़ एनएच पर लगा जाम

शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को घटों जाम लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:36 AM (IST)
सड़क किनारे ट्रक फंसा, शिमला-चंडीगढ़ एनएच पर लगा जाम
सड़क किनारे ट्रक फंसा, शिमला-चंडीगढ़ एनएच पर लगा जाम

जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को घटों जाम लगा रहा। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शोघी से कुछ मीटर की दूरी पर ही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया और कुछ हिस्सा खाई की ओर धंस गया। इस वजह से अचानक जाम लगना शुरू हो गया। वीकेंड होने के कारण पर्यटक वाहनों के कारण सुबह ही जाम लग गया था। एक तरफा ट्रैफिक के कारण धीरे धीरे वाहन निकले। एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाने का काम शुरू किया। एसपी ओमापति जम्वाल ने कहा कि जाम लगा था, लेकिन बाद में जाम खुल गया।

chat bot
आपका साथी