हिमाचल में ऑनलाइन होगी भाजपा, एक क्लिक पर मिलेगी बूथ पालक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी

BJP working committee बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल में जल्द ही भाजपा के प्रत्येक पन्ना प्रमुख और बूथ पालक को भी डिजिटल किया जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 04:53 PM (IST)
हिमाचल में ऑनलाइन होगी भाजपा, एक क्लिक पर मिलेगी बूथ पालक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी
हिमाचल में ऑनलाइन होगी भाजपा, एक क्लिक पर मिलेगी बूथ पालक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी

नाहन, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसम‍िति की बैठक रविवार सुबह पांवटा साहिब में शुरू हुई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल में जल्द ही भाजपा के प्रत्येक पन्ना प्रमुख और बूथ पालक को भी डिजिटल किया जाएगा। बूथ पालक से लकर प्रदेश अध्यक्ष की सारी जानकारी एक क्ल्कि पर उपलब्ध होगी। राजीव बिंदल ने कहा एक साल के भीतर संगठन का पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। बिंदल ने कहा बैठक के पहले सत्र का आयोजन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल में केवल आठ माह में धारा 370 समाप्त करना, तीन तलाक विरोधी कानून लागू करना, 35-ए समाप्त करना, पोक्सो के सजा ए मौत लागू करना व 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपये वार्षिक का लाभ आदि उपलब्धियों के लिए बधाई प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में प्रदेश भाजपा अगले एक साल हिमाचल में क्या करेगी, इसे लेकर पूरा खाका पांवटा साहिब में तैयार किया जा रहा है। पांवटा साहिब में 15 व 16 मार्च को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। बैठक में निर्णय हो सकता है कि जिला प्रभारियों से लेकर विस्तारकों को कैसे काम करना है।

इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि राजनीति के तमाम मुकाम हासिल करने के बाद अब 1990 से अब तक का मिथिक तोड़कर प्रदेश में सरकार को रिपीट करने के लिए काम किया जाएगा। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती व महामंत्री पवन राणा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई। इसके इलावा साधारण परिवार से निकल कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का मुखिया बनने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बधाई दी गई। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया था।

प्रदेश में भाजपा के नए अध्यक्ष बनने के बाद नवनियुक्त कार्यसमिति की पहली बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। जयराम ठाकुर, त्रिवेंद्र सिंह रावत और मंगल पांडेय बैठक में पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी मार्गदर्शन मिला।

chat bot
आपका साथी