केरल ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को दी मात

बड़ू साहिब में अंडर-20 महिला वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 05:47 PM (IST)
केरल ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को दी मात
केरल ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को दी मात

संवाद सूत्र, राजगढ़ : बड़ू साहिब में चल रही अंडर-20 महिला वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को केरल ने राजस्थान को 16-14 से पराजित किया। वहीं, उत्तरप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 27-14 से हराया। बिहार ने तेलंगाना को 19-7 से मात दी। दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को करीबी मुकाबले में 22-21 से हराया। चंडीगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 15-8 से हराया।

प्रदेश हैंडबॉल संघ व इटरनल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि वन, परिवहन व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिरकत की। गोविंद ठाकुर ने यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थियों से पौधे लगाने और उन्हें सुरिक्षत रखने का आग्रह किया। हैंडबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत साहनी व यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एचएस धालीवाल ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृतिचिह्नि भेंट किया। इस अवसर पर काकावीर, बोप्पा रॉय, परमजीत सिंह, हैंडबॉल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा, सीईओ डॉ. प्रवेश शर्मा, राजेंद्र कौर, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन चौधरी, अंशुल शर्मा, रवि शर्मा, एसके नड्डा, डॉ. सपना ठाकुर आदि मौजूद रहीं।

--------

खिलाड़ी सम्मानित

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ की तरफ से प्रदेश की तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों, जिन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में हुई एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, को सम्मानित किया। इनमें निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी