जामुन की सेर में बिरोजा फैक्ट्री में लगी आग

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की जामुन की सेर में मंगलवार को एक बिरोजा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ क्षणों में आग ने भीषण रूप ले लिया जिसके चलते बिरोजा फैक्ट्री को लाखों रूपये का नुकसान बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:17 AM (IST)
जामुन की सेर में बिरोजा फैक्ट्री में लगी आग
जामुन की सेर में बिरोजा फैक्ट्री में लगी आग

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की जामुन की सेर में मंगलवार को एक बिरोजा फैक्ट्री में आग लग गई। बिरोजा फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे बिरोजा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट हुआ। इस दौरान बड़ी जोर से धमाका हुआ, धमाके के साथ ही फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आग लगने से फैक्ट्री में रखा बिरोजा, मशीनरी व उद्योग के शेड को नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक अजय भंडारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने के लिए फैक्ट्री पंहुचे। उस समय सिक्योरिटी गार्ड के अतिरिक्त कोई व्यक्ति फैक्ट्री में नहीं था, न ही काम शुरू हुआ था। फैक्ट्री प्रबंधन ने आग लगने की सूचना नाहन दमकल विभाग को दी तथा जब तक दमकल विभाग की गाड़ी नहीं आई। तब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और जिसमें वह काफी हद तक कामयाबी भी रहे। नाहन से करीब एक घंटे में दमकल विभाग की गाड़ी जामुन की सेर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

chat bot
आपका साथी