ज्ञानव‌र्द्धन के साथ निरोग रहना सिखा रहीं प्रदर्शनियां

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला के प्रगति मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 09:30 PM (IST)
ज्ञानव‌र्द्धन के साथ निरोग रहना सिखा रहीं प्रदर्शनियां
ज्ञानव‌र्द्धन के साथ निरोग रहना सिखा रहीं प्रदर्शनियां

राजन पुंडीर, नाहन

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला के प्रगति मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां यहां आने वाले लोगों के आकर्षण के साथ ही उनका ज्ञानव‌र्द्धन भी कर रही हैं। प्रदर्शनियों के माध्यम से क्षेत्र की जनता जहां सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल कर रही है, वहीं आयुष विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न औषधीय पौधों के गुणों को दर्शाया जा रहा है। इसमें विभाग के चिकित्सक औषधीय गुणों की जानकारी, स्वस्थ व निरोग रखने के उपाय को बारीकी बता रहे हैं।

प्रदर्शनी प्रभारी डा. शरदचंद्र त्रिवेदी ने बताया कि प्रदर्शनी में कनक चंपा का पौधा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसके पत्तों पर रखकर भोजन करने से भोजन के गुणों में वृद्धि होती है। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किया गया जल चक्र विद्यार्थियों के मन को भा रहा है। बीआरसीसी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शिक्षा के विकास और सुधार के लिए बच्चों के लिए विभिन्न ज्ञानव‌र्द्धक जानकारियां दी जा रही हैं। इसमें सम व विषम संख्याओं को विद्युत तारों से जोड़कर दर्शाया गया है, जो बच्चों व उनके अविभावकों के दिलों को छू रहा है। इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के फूलों व फलों की सुगंध बिखेरती उद्यान विभाग की प्रदर्शनी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इसके अतिरिक्त मेला मैदान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास, बिजली, आयुर्वेद, कृषि, वन्य प्राणी, उद्योग व हिम ऊर्जा आदि विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। इसके प्रदर्शन को लेकर सभी विभागों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। लोग इनका अवलोकन करने के साथ खरीदारी भी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी