मुख्यमंत्री आज नारग व सराहां में करेंगे जनसभाएं

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:34 AM (IST)
मुख्यमंत्री आज नारग व सराहां में करेंगे जनसभाएं
मुख्यमंत्री आज नारग व सराहां में करेंगे जनसभाएं

जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह दस बजे नारग में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार को तेज करते हुए दोपहर एक बजे पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर को राजगढ़ व कोटला बंगी में जनसभाएं कर चुके हैं। बुधवार सुबह उन्होंने बडू साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के लिए प्रचार कर वोट मांगे थे। उसके बाद वह हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री उपचुनाव प्रभारी महेंद्र ठाकुर के बाद अब पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग जाएगी।

chat bot
आपका साथी