अटल जी का अस्थि कलश यमुना नदी में विसर्जित

जेपी नड्डा बोले, वाजपेयी एक युग दृष्टा और महान व्यक्तित्व के धनी थे, पावंटा में लोगों ने दी श्रद्ध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 07:30 PM (IST)
अटल जी का अस्थि कलश यमुना नदी में विसर्जित
अटल जी का अस्थि कलश यमुना नदी में विसर्जित

जेपी नड्डा बोले, वाजपेयी एक युग दृष्टा और महान व्यक्तित्व के धनी थे, पावंटा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नाहन : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को मंगलवार को पावटा के पास केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यमुना नदी में विसर्जित कर दिया। इससे पहले कलश को रामलीला मैदान में लोगों के दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया, नड्डा सहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सासद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुख राम चौधरी, विधायक सुरेश कश्यप, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विधायक सहदेव पुंडीर, पूर्व विधायक बलदेव तोमर और फतेह सिंह, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, चंद्रमोहन ठाकुर, बलदेव भंडारी, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, नगर परिषद पावटा की अध्यक्षा कृष्णा धीमान उपाध्यक्ष नवीन शर्मा विभिन्न संस्थाओं कलश पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजलि दी। नड्डा ने ने कहा कि राजनेता होने के अतिरिक्त, वाजपेयी एक उत्कृष्ट वक्ता, भावुक कवि और एक प्रतिबद्ध पत्रकार थे। वह एक युग दृष्टा और महान व्यक्तित्व के धनी थे। इसके बाद नड्ड सहित अन्य लोगों ने पावटा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में शीश नवाया और अटल जी की आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी