सरकार हर मोर्चे पर विफल, प्रदेश में विकास कार्य ठप : जीआर मुसाफिर

जागरण संवाददाता नाहन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत सोमवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 08:53 PM (IST)
सरकार हर मोर्चे पर विफल, प्रदेश 
में विकास कार्य ठप : जीआर मुसाफिर
सरकार हर मोर्चे पर विफल, प्रदेश में विकास कार्य ठप : जीआर मुसाफिर

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने सेनधार जोन का दौरा किया। उन्होंने जयहर पंचायत में कार्यकताओ की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पडे़ हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आम जनमानस महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार और उसके नुमांइदे सिर्फ अपनी वाहवाही करने में मस्त है। बहुत से उद्घाटन व शिलान्यास दो से तीन बार किए जा हैं, जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करके प्रदेश को दिन प्रतिदिन कर्ज में डुबाया जा रहा है। धरातल पर कोई विकास कार्य नजर नही आ रहे है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत दयनीय है। अस्पतालों में कहीं पर भी पूरा स्टाफ नही है। कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। मगर स्टाफ उपलब्ध नही है। सिर्फ कोरी घोषणाएं करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। सभी वादे जुमले साबित हुए है। सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार की किसान, नौजवान, बागवान नीतियों से तंग आकर जयहर पंचायत के 40 लोग कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अब परेशान हो चुकी हैं। अब बदलाव की लहर प्रदेश में चल रही हैं। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा, संयोजक अनिल ठाकुर, पूर्ण ठाकुर जोन अध्यक्ष, प्रणेश ठाकुर व मोनी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी