पूर्व विधायक को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान की सोमवार दोपहर को अंत्येष्टि कर दी गई। शह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 01:00 AM (IST)
पूर्व विधायक को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
पूर्व विधायक को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान की सोमवार दोपहर को अंत्येष्टि कर दी गई। शहर से निकली पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनकी बड़ी बेटी भारती भी श्मशानघाट पहुची। पूर्व विधायक के बेटे नितिन चौहान ने चिता को मुखागिन् दी। रविवार देर शाम करीब साढे़ आठ बजे चौहान का शव चंडीगढ़ से नाहन देहली गेट के समीप स्थित आवास पर लाया गया। स्व. सदानंद चौहान 2003 में लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न पर विधायक बने थे। सोशल मीडिया में भी पूर्व विधायक को हजारों लोग श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक प्रकट कर रहे है। स्वतंत्रता सेनानी स्व. बूटीनाथ के दूसरे बेटे सदानंद चौहान मूलत: नौहराधार के रहने वाले थे। सोमवार को पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने उनके निवास पर पहुचकर परिवार को सात्वना दिया। इस दौरान विधायक डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा नेता विनोद शर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, काग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी