बिना बारिश नहीं हो पा रही लहसुन की बिजाई

संवाद सहयोगी, बंजार : बारिश न होने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। लहसुन की बिजाई उपयुक्त नमी न

By Edited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 01:01 AM (IST)
बिना बारिश नहीं हो पा रही लहसुन की बिजाई

संवाद सहयोगी, बंजार : बारिश न होने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। लहसुन की बिजाई उपयुक्त नमी न होने के कारण नहीं हो पा रही है। उपमंडल बंजार में हजारों बीघा भूमि पर लहसुन की खेती की जाती है। कुछ वर्षो में लहसुन के अच्छे दाम मिलने से किसानों का रुझान लहसुन की तरफ बढ़ा है। हालांकि लहसुन की खेती में काफी मेहनत करनी पड़ती है। वर्तमान में मौसम की बेरुखी किसानों को परेशान कर रही है। पिछली बारिश के दौरान केवल 20 प्रतिशत किसान ही बिजाई कर सके थे। उसके बाद बारिश न होने से बिजाई का कार्य रुक गया है।

वहीं, इस साल लहसुन की बिजाई में काफी देरी होने से पैदावार नाममात्र ही होगी। उपमंडल बंजार के किसान विश्वादेव, रोशन, आशा, मोहन लाल, अजय, राजेंद्र ठाकुर, पूर्ण चंद, आलम चंद, नवीन, जगदीश शर्मा आदि ने कहा कि खेती के लिए कृषि ऋण बैंकों से ले रखा है और सूखा पड़ने पर फसल की बिजाई समय पर न हो तो फसल का खर्चा भी किसानों के लिए निकालना मुश्किल हो जाता है।

chat bot
आपका साथी