धूप खिलने से ठंड से मिली निजात

प्रदेश में रविवार को खिली धूप के कारण हाड कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। सुबह और शाम ठंड का दौरा जारी है। रविवार को प्रदेश में न्यनूतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:20 AM (IST)
धूप खिलने से ठंड से मिली निजात
धूप खिलने से ठंड से मिली निजात

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में रविवार को खिली धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि सुबह और शाम ठंड का दौर जारी है।

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 और 12 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि मध्य पर्वीतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। शनिवार की रात सोलन में शिमला से ज्यादा ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार रात को मौसम के साफ रहने से तापमान में हल्की गिरावट आएगी। सोमवार को मौसम के साफ रहने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का अनुमान है। प्रदेश में अभी भी 180 के करीब सड़कें बंद हैं इनमें लाहुल स्पीति की 160 सड़कों के अलावा 20 अन्य क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तामपान ऊना जिले में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

---------

कहां, कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-12.5,-0.8

कल्पा,-3.8,2.5

मनाली,-2.8,13.8

कुफरी,-3.4,6.7

शिमला,1.0,15.2

सोलन,0.8,20.5

ऊना,5.3,21.8

कांगड़ा,3.6,21.0

chat bot
आपका साथी