उज्जवल सेन मैहता बने प्रदेश युकां के महासचिव

ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व युवा काग्रेस अध्यक्ष उज्जवल सेन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 08:30 PM (IST)
उज्जवल सेन मैहता बने प्रदेश युकां के महासचिव
उज्जवल सेन मैहता बने प्रदेश युकां के महासचिव

संवाद सूत्र, कुमारसैन : ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व युवा काग्रेस अध्यक्ष उज्जवल सेन मैहता को प्रदेश युकां महासचिव बनाया गया है। उपमंडल कुमारसैन के मलैंडी पंचायत निवासी उज्जवल सेन मैहता 20 वर्ष से अधिक समय से काग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं।

उज्जवल सैन संजौली कॉलेज में एनएसयूआइ के उपाध्यक्ष, ठियोग कुमारसैन युवा काग्रेस के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष, ग्राम पंचायत मलैंडी में प्रधान, एपीएमसी में निदेशक पद पर सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व पिछले चार वर्ष तक वह ब्लॉक काग्रेस नारकंडा में महासचिव पद पर रहे है। उज्जवल सेन ने अपनी नियुक्ति पर युवा काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीनिवास, ऑल इडिया प्रभारी कृष्णा, प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा, प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, पूर्व युकां अध्यक्ष व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है।

उनकी नियुक्ति पर विजयपाल खाची, पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, एचपीएसआइडीसीके पूर्व उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, कुमारसैन के वरिष्ठ कागेसी चुन्नीलाल वर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीरा शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष श्यामा कैंथला, प्रधान परिषद के अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, महिला काग्रेस जिला सचिव आरती निर्माेही, मधावनी प्रधान रोशनलाल, मलैंडी प्रधान विक्की, बड़ागाव प्रधान योद्धराज ठाकुर, बीडीसी दलीप जरेट, सिंहल के प्रधान हरीश भ्रौटा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता, जगजीत कुमार, ब्लॉक काग्रेस महासचिव प्रवीन वर्मा, पूर्व निदेशक पर्यटन निगम रूपेश कंवल, नारकंडा नगर पंचायत उपाध्यक्ष राज कंवल, ब्रिजेश कैंथला आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी