पाकिस्तान के लोग बिगाड़ रहे फेसबुक पर माहौल

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है ऐसे में पाकिस्तान के कुछ लोग आधी रात को फेसबुक पर सक्रिय होकर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 12:48 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 12:48 PM (IST)
पाकिस्तान के लोग बिगाड़ रहे फेसबुक पर माहौल
पाकिस्तान के लोग बिगाड़ रहे फेसबुक पर माहौल

शिमला, राज्य ब्यूरो। आजकल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं  पाकिस्तान के कुछ लोग सोशल मीडिया पर माहौल को खराब कर रहे हैं। ऐसे तत्व आधी रात को फेसबुक पर सक्रिय होकर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। फर्जी आइडी से बनाए ऐसे फेसबुक अकाउंट में लोकेशन भी गलत डाल रखी है। गौर रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम पर फेसबुक पेज बना हुआ है। इसी तरह हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का भी फेसबुक पेज है। इन दोनों फेसबुक पेजों पर पाकिस्तान के लोग मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के नाम पर अपशब्द लिख रहे हैं। कई ऐसे कमेंट कर हमारे देश की सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया जा रहा है। चार-पांच दिन से इन दोनों पेजों पर ऐसा दुष्प्रचार हो रहा है।

इन पेजों पर व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करने के अलावा देश के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग हो रहा है। बताया रहा है कि इस तरह की टिप्पणी करने वालों में पाकिस्तान के लोग शामिल हैं। इनमें एक आइडी राणा मुज्जफराबाद के नाम पर सामने आई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आइटी सेल ने इस प्रकार की अभद्रता की शिकायत पुलिस में की थी। इतना ही नहीं फेसबुक मुख्यालय को लिखित शिकायत के अलावा पीएमओ तक मामला पहुंचा था। फेसबुक ने राजनीतिक टीका टिप्पणी पर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।

ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई क्यों नहीं

हैरानी की बात है कि करीब छह माह पहले सीएम कार्यालय की ओर से पुलिस में मामला दायर किया गया था। अभी तक पुलिस ने फेसबुक पेज चलाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। फेसबुक पेज चलाने वाले पर कार्रवाई हो सकती है। ग्रुप एडमिन पर शिकंजा कसा जा सकता है कि उन्होंने दूसरे देश के लोगों को सदस्य कैसे बनाया हुआ है।

पाकिस्तान के लोगों ने बनाए फर्जी अकाउंट

पाकिस्तान के लोग फर्जी आइडी बनाकर हिमाचल के पेजों पर ऑनलाइन चैटिंग करते हैं। ऐसे लोगोंं ने अपने नाम भी फर्जी लिखे हुए हैं। वह भारत की सेना को अपशब्द कहते हैं। सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी व्यक्ति फेसबुक पेज बना सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर पेज बनाया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी