कान्वेंट स्कूल की हेड गर्ल बनी प्रांजल पुरी

लोरैटो कान्वेंट स्कूल ताराहाल में विद्यार्थी परिषद के शपथ ग्रहण स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 06:54 PM (IST)
कान्वेंट स्कूल की हेड गर्ल बनी प्रांजल पुरी
कान्वेंट स्कूल की हेड गर्ल बनी प्रांजल पुरी

जागरण संवाददाता, शिमला : लोरैटो कान्वेंट स्कूल ताराहाल में विद्यार्थी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छठी से जमा दो तक की छात्राओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गायत्री मंत्री के उच्चारण एवं पंचदीप के प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का प्रारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर स्टैफनी ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को स्कूल के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, विद्यालय के उच्च स्तर एवं सम्मान को बनाए रखने एवं अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ पूर्ण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपने से बच्चों में समाज एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का एहसास होता है।

इस दौरान प्रांजल पुरी को हेड गर्ल, रीया शंकर को एसोसिएट हेड गर्ल, भव्या चौहान को वाइस हेड गर्ल, मानसी ठाकुर को खेल कप्तान, पलक भारद्वाज को खेल उप कप्तान की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई गई। सिद्धात्री शर्मा को अशोक सदन की कप्तान, काव्या सूद उप कप्तान, नेहरू सदन में शुभांगी रोल्ता ने कप्तान और खुशी मैहता ने उप कप्तान, टैगोर सदन में अदिति कारपा ने कप्तान, परिनिता कमल ने उप कप्तान, शेक्सपियर सदन में उर्वी खन्ना ने कप्तान तथा खुशबू वर्मा ने उप कप्तान की शपथ ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी