250 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

सोमवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शिमला शहर को 4 सेक्टर में बांटा गया है और लगभग 250 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं जिनकी शिम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 06:33 AM (IST)
250 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
250 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

जागरण संवाददाता, शिमला : अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के लिए शिमला शहर को चार सेक्टर में बांटा गया है। करीब 250 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। एएसपी शिमला सिटी प्रवीर ठाकुर ने बताया समर फेस्टिवल के दौरान दिन में भी काफी कार्यक्रम होंगे। इसके लिए दिन में भी पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी गुंडा सेल भी बनाया गया है। महिलाएं कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुरक्षित घर पहुंचे इसके लिए भी सरकारी बसों में एक-एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस शहर के एंट्री प्वाइंट में नाके लगाकर आने जाने वाहनों की चेकिग भी करेगी।

एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए भी जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं ताकि लोगों और पर्यटकों को परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी की है।

chat bot
आपका साथी