हिमाचल पर कर्ज का कुछ हिस्सा माफ करें मोदी : सुक्खू

काग्रेसच प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जन आभार रैली पर सरकार 10 करोड़ रुपये खर्च रही है। इसलिए प्रधानमंत्री हिमाचल पर कर्ज का कुछ हिस्सा माफ करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 09:45 PM (IST)
हिमाचल पर कर्ज का कुछ हिस्सा माफ करें मोदी : सुक्खू
हिमाचल पर कर्ज का कुछ हिस्सा माफ करें मोदी : सुक्खू

राज्य ब्यूरो, शिमला : काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जन आभार रैली पर सरकार 10 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल पर कर्ज का कुछ हिस्सा माफ करने का ऐलान करें।

बकौल सुक्खू, सरकार के खिलाफ चार्जशीट बनाना विपक्ष का दायित्व है। यदि सरकार काम कर रही होती तो कांग्रेस निश्चित तौर पर भाजपा सरकार की तारीफ करती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का एक साल उपलब्धियों के बजाए घोटाले व अनियमितताओं से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है। युवा वर्ग नशा कर रहा है। यदि सरकार को अपनी लोकप्रियता का प्रमाण चाहिए तो लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा। विपक्ष में रहते हुए कर्ज लेने की आलोचना करने वाली भाजपा ने महज छह महीने में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये कर्ज लिया है। वर्ष के अंत तक कर्ज पांच हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। जनमंच में जनता के सामने सरकारी अधिकारियों को धमका कर मुख्यमंत्री व मंत्री क्या साबित करना चाहते हैं? यदि कर्मचारियों व अधिकारियों के कामकाज में कमी है तो बंद कमरे में उन्हें समझाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी