नए मंत्रियों के स्वागत के लिए सचिवालय तैयार

सचिवालय में नए मंत्रियों को बिठाने के लिए ऑफिस चमका दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 06:20 AM (IST)
नए मंत्रियों के स्वागत के लिए सचिवालय तैयार
नए मंत्रियों के स्वागत के लिए सचिवालय तैयार

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सचिवालय में नए बनने वाले मंत्रियों को बिठाने के लिए ऑफिस चमका दिए गए हैं। दो नए मंत्रियों के स्वागत के लिए सचिवालय तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन के मुताबिक किसी भी समय उनकी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्रियों के दो पद खाली हुए हैं। ऐसे में तय माना जा रहा है कि बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा।

सरकार के इस कदम को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मंत्रियों के बंद पड़े कमरों की साफ-सफाई करवा दी है। बंद कमरों में ई-212 और ई-21जी शामिल हैं। इन दोनों कमरों को चमका दिया गया है। इसके अलावा मंत्रियों की कोठियों को भी चकाचक किया जा रहा है।

गौर रहे कि किशन कपूर के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद जयराम सरकार में मंत्री पद रिक्त हुआ था। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। ऐसे में सरकार में मंत्रियों के दो पद खाली हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे रोहित सावल के पद छोड़ने के बाद उनका कमरा भी खाली है। यह कमरा मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन है, जिसमें केवल मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा व्यक्ति ही बैठ सकता है। नौ मंत्रियों के पास कार्यालय

नाम,सचिवालय में कमरा

महेंद्र सिंह ठाकुर,ई 115

सुरेश भारद्वाज,ई 131 ए

सरवीण चौधरी, ई 123

डॉ. रामलाल मार्कंडेय,ई 202 ए

विपिन सिंह परमार,ई 321

वीरेंद्र कंवर,ई 221

बिक्रम सिंह ठाकुर, ई 215

गोविद सिंह ठाकुर,ई 328

डॉ. राजीव सैजल,ई 229 ए

chat bot
आपका साथी