निजी स्कूलों की मनमानी पर आंदोलन की चेतावनी

निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 03:55 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 03:55 PM (IST)
निजी स्कूलों की मनमानी पर आंदोलन की चेतावनी
निजी स्कूलों की मनमानी पर आंदोलन की चेतावनी

जागरण संवाददाता, शिमला : निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता विकास थापटा, अधिवक्ता हरि सिंह पवार और रवि कुमार दलित ने कहा कि निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने कोरोना महामारी में केवल ट्यूशन फीस ही वसूलने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके स्कूलों ने छात्रों से पूरी फीस वसूली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि स्कूलों पर कोई नुकेल नहीं कसी गई तो भूख हड़ताल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी