सत्ती के खिलाफ नारेबाजी पर छह नेता भाजपा से निष्कासित

प्रदेश भाजपा अनुशासनहीनता बर्दास्त करने को तैयार नहीं। चाहे नेता किसी भी स्तर का क्यों न हो। जिसे देखते हुए भाजपा ने आज प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सहित रोहडू व महासू जिला स्तर के 6 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 09:20 PM (IST)
सत्ती के खिलाफ नारेबाजी पर
छह नेता भाजपा से निष्कासित
सत्ती के खिलाफ नारेबाजी पर छह नेता भाजपा से निष्कासित

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश भाजपा अनुशासनहीनता सहन करने के लिए तैयार नहीं है चाहे किसी भी स्तर का नेता क्यों न हो। यही कारण है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ नारेबाजी करने पर छह नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित रोहड़ू व महासू जिलास्तर के छह नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर बाहर का रास्ता दिखा दिया। सतपाल सत्ती ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश शुक्ला, राजेश भ्राटा, जिला सचिव (महासू) वीना शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य गिरधारी लाल वर्मा व आमिर चंद नेगी और भाजयुमो जिला सचिव अजय खुराना को तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। निष्कासित किए गए नेताओं ने 16 अक्टूबर को रोहड़ू भाजपा मंडल के संगठनात्मक चुनाव को लेकर समानांतर बैठक की थी। उन्होंने 26 अक्टूबर को विश्राम गृह रोहड़ू में आयोजित संगठनात्मक चुनाव में सतपाल सत्ती के खिलाफ नारेबाजी की थी।

संगठनात्मक चुनाव में अनुशासनहीनता करने की सदस्यों की शिकायत के आधार पर पार्टी ने यह कदम उठाया है। लंबे समय से ये नेता संगठन में समानांतर गतिविधियां संचालित कर रहे थे। इस प्रकार की गतिविधियों को देखते हुए भाजपा ने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। किसी को अनुशासनहीनता की इजाजत नहीं

नेता चाहे किसी भी स्तर का हो, किसी को अनुशासनहीनता करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए पार्टी ने छह नेताओं को बाहर किया है ताकि मंडल को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत किया जा सके। रोहड़ू भाजपा मंडल की ओर से इन नेताओं को निकालने का प्रस्ताव किया गया था।

सतपाल सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी