Shimla: पुलिस ने 31 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपित किए गिरफ्तार, बिलासपुर के इनोवा चालक से 356 ग्राम चरस बरामद

Shimla News शिमला पुलिस ने सुन्नी मंढेरी सड़क पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने रात करीब 11.20 बजे तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा मामले में पुलिस ने इनोवा कार के चालक को 356 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 24 Jan 2023 01:02 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2023 01:02 PM (IST)
Shimla: पुलिस ने 31 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपित किए गिरफ्तार, बिलासपुर के इनोवा चालक से 356 ग्राम चरस बरामद
शिमला पुलिस ने रूटीन चैकिंग करते समय चरस बरामद किया।

शिमला, जागरण संवाददाता। शि मला पुलिस ने रविवार रात तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 30.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने सुन्नी मंढेरी सड़क पर नाका लगाया था। रात करीब 11.20 बजे तीन लोग सुन्नी मंढ़ेरी सड़क पर जा रहे थे। इन्हें रोका तो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए।

आरोपितों की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी रामपुर, प्रदीप मेहता निवासी खनेरी रामपुर और सुंदर सिंह निवासी खनेरी तहसील रामपुर के रूप में हुई। पुलिस ने सुन्नी थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। लोगों से सहयोग की अपील की है।

बिलासपुर के इनोवा चालक से 356 ग्राम चरस बरामद 

शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइयू) ने 356 ग्राम चरस के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हेतराम निवासी गांव व डाकघर देवली सदर बिलासपुर के तौर पर की गई है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

आरोपित इनोवा गाड़ी में चरस लेकर जा रहा था। पुलिस ने रविवार रात 10.10 बजे घणाहट्टी में इनोवा कार एचपी 24डी-4194 को रूटीन चैकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी