शिमला में खुले स्कूल, जाम से परेशान हुए लोग

राजधानी शिमला में सरकारी स्कूलों के बाद लगभग सभी निजी स्कूलों के खुलने से जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:13 PM (IST)
शिमला में खुले स्कूल, जाम से परेशान हुए लोग
शिमला में खुले स्कूल, जाम से परेशान हुए लोग

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में सरकारी स्कूलों के बाद लगभग सभी निजी स्कूलों के खुलने से सोमवार को जाम लग गया। सड़कों पर लगा जाम शहरवासियों की परेशानी बना। सोमवार सुबह आठ बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाम लगता रहा।

संजौली से लेकर लक्कड़ बाजार तक, खलीनी चौक से लेकर टॉलेंड तक लोगों को अधिक जाम में परेशान होना पड़ा। स्कूल आने वाली गाड़ियों की एक साथ आवाजाही से कार्ट रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। वहीं बालूगंज-विधानसभा सड़क पर भी सुबह नौ बजे से दोहपर 12 बजे तक धीमी गति से वाहन रेंगते दिखाई दिए। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले छात्र बाईपास और चक्कर के पास जाम में फंसे रहे। वहीं, 103 टनल, ताराहॉल, बीसीएस से खलीनी, नवबहार से संजौली सड़क भी सुबह के समय पैक दिखी। शिमला में निजी स्कूलों के खुलने और कॉलेजों के लिए बसें शुरू होने से एकाएक तीन से चार हजार वाहनों की बढ़ोतरी हुई है। वाहनों की संख्या बढ़ने से ज्यादातर चौराहों व तिराहों पर जाम लगा रहा। हालांकि स्कूल लगने के बाद शहर की विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चली। पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूल खुलने पर जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस जवान ट्रैफिक ड्यूटी में लगाए गए थे। वाहनों की संख्या बढ़ने से सभी इंतजाम धरे रह गए। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई लोग पैदल गंतव्य स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर हुए। टैक्सी कारोबार भी पटरी पर लौटा

शिमला में निजी स्कूलों के खुलने से टैक्सी कारोबार भी पटरी पर लौट आया है। पिछले साल मार्च में स्कूल बंद होने के बाद टैक्सी कारोबार ठप हो चुका था। सोमवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो टैक्सी कारोबार भी फिर शुरू हो गया। निजी स्कूलों के बच्चे टैक्सियों के माध्यम से स्कूल पहुंचते हैं। तय किराये के आधार पर शहर के विभिन्न उपनगरों से बच्चे टैक्सी में आवाजाही करते हैं।

chat bot
आपका साथी