कल से भारी बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल में पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से ऊंची चोटियों सहित बर्फबारी के आसार बन गए हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 07:50 PM (IST)
कल से भारी बर्फबारी की चेतावनी
कल से भारी बर्फबारी की चेतावनी

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से ऊंची चोटियों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। रविवार को ऊंचे क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। पश्चिम से उठी हवाएं प्रदेश में 13 दिसंबर तक असर दिखाएंगी। मौसम विभाग ने 11 से ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम में आए परिवर्तन के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों का तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे ठंडा राज्य बन गया है। जनजातीय क्षेत्रों तापमान में आई गिरावट से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। पानी जमने से इन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत हो गई है। मौसम विभाग की माने तो तीन दिन तक पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे ऊंचे सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती रहेगी। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश का दौर चलता रहेगा।

चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 24.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से ठिठुरे लोग

राजधानी शिमला में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवाओं ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। इससे दिन में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। पहाड़ों की रानी घूमने आए पर्यटकों को भी ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी काफी ठंड रही। कहां, कितना तापमान

शिमला,3.2,15.6

सुंदरनगर,1.2,20.7

भुंतर,0.8,16.6

कल्पा,-1.0,11.2

धर्मशाला,6.6,15.4

ऊना,4.5,24.2

नाहन,6.2,18.6

केलंग,-6.2,2.2

पालमपुर,4.0,17.5

सोलन,2.0,19.2

चंबा,3.5,19.7

मंडी,4.0,19.8

chat bot
आपका साथी