आज से बंद होंगे मंदिरों के कपाट

ऊपरी शिमला सहित जिला किन्नौर और आऊटर सराज के मंदिरों के आज से बंद हो जाएगें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 09:33 PM (IST)
आज से बंद होंगे मंदिरों के कपाट
आज से बंद होंगे मंदिरों के कपाट

संवाद सूत्र, सराहन बुशहर : ऊपरी शिमला सहित जिला किन्नौर और आउटर सराज के मंदिरों के कपाट सोमवार को बंद हो जाएंगे। मान्यता अनुसार क्षेत्र के देवी-देवता एक माह के लिए स्वर्ग प्रवास पर जाते हैं। उनके वापस लौटने तक मंदिरों में हर तरह के शुभ कार्यो पर प्रतिबंध लगा रहता है।

मकर संक्रांति के दिन ग्रामीण पूरे विधि विधान के साथ परंपरा को निभाते हैं। इस अवसर पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। मान्यता है कि देवी-देवता राक्षसों के साथ युद्ध करते हैं और लड़ाई खत्म होने के बाद ही लौटते हैं। लड़ाई का नतीजा वापस लौटने पर गुर के माध्यम से बताते हैं और वर्षफल सुनाते हैं, लेकिन तब तक मंदिरों में किसी प्रकार का शुभ कार्य नहीं होता और देवी-देवताओं के रथ में लगे मुहरों (मूर्तियों) को भी उतार दिया जाता है, जिन्हें एक माह बाद देवताओं के लौटने पर मंदिरों में लोगों के दर्शनों के लिए निकाला जाता है और रथ में सजाए जाते हैं। मान्यता अनुसार कुछ देवी-देवता 15 दिन के बाद ही लौट आते हैं।

chat bot
आपका साथी