हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो राज्य में हवाओं का दबाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 10 Jul 2018 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2018 06:04 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

शिमला, जेएनएन। हिमाचल में मानसून की रफ्तार में और तेजी आएगी। मौसम विभाग ने 11 जुलाई से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की संभावना जताई है। इससे राज्य में एक बार फिर मूसलधार बारिश का दौर शुरू होगा। दो दिन से मानसून धीमे पड़ने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली थी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय होने से मानसून में तेजी आएगी।

आज भारी बारिश के लिए रहें तैयार 

राज्य के कुछ क्षेत्रों में 10 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 11 जुलाई को राज्य में मौसम आक्रामक रुख अपनाएगा। मौसम के कड़े तेवर 16 जुलाई तक जारी रहेंगे।

मौसम विभाग की माने तो राज्य में हवाओं का दबाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। विभाग के अनुसार 10 जुलाई से राज्य में हवाओं का दबाव बढ़ेगा, जिसके साथ पश्चिमी हवाएं भी अधिक प्रभावशाली होंगी। वहीं 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है। 

chat bot
आपका साथी