आज से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

रविवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और मध्य क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 08:49 PM (IST)
आज से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार
आज से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में रविवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को मौसम के साफ रहने से ठंड में कमी आई है और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। ऊना जिला में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,9.2,18.0

सुंदरनगर,7.4,25.9

भुंतर,6.0,23.5

कल्पा,-0.4,12.0

धर्मशाला,10.2,20.2

ऊना,10.7,29.7

नाहन,10.4,24.3

केलंग,-3.2,6.5 यादवेन्द्र शर्मा

chat bot
आपका साथी