पूर्ण चंद बने बिजी बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ शिमला के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता शिमला पूर्ण चंद को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 03:48 PM (IST)
पूर्ण चंद बने बिजी बोर्ड तकनीकी
कर्मचारी संघ शिमला के अध्यक्ष
पूर्ण चंद बने बिजी बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ शिमला के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, शिमला : पूर्ण चंद को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की शिमला यूनिट -2 का अध्यक्ष चुना गया है। नरेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, हरिराम, दिनेश शर्मा, सुरेश को उपप्रधान, राजेश को सचिव और गौरव को प्रेस सचिव चुना गया। संघ के चुनाव वीरवार को जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान जिला प्रभारी व प्रदेश महामंत्री नेकराम ठाकुर, वित्त सचिव रणवीर ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री रामप्रकाश परिहार, प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम राम व प्रदेश मीडिया प्रभारी जयकृष्ण भी मौजूद रहे।

प्रेस को जारी बयान में जयकृष्ण शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा पूजन से हुई। प्रदेश महामंत्री नेकराम ठाकुर ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व बोर्ड प्रबंधक से मांग उठाई कि नई भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। पूर्व प्रधान रत्ती राम ने पुरानी कार्यकारणी को भंग किया व कार्यकारिणी का गठन किया।

chat bot
आपका साथी