पंजाब ने रोकी हिमाचल की रसोई गैस सप्लाई

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पंजाब के जालंधर में स्थित प्लांट से कांगड़ा जिला के डिस्ट्रीब्यूटरों को प्रतिदिन पांच हजार रसोई गैस सिलेंडरों की सप्लाई होती थी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 10:04 AM (IST)
पंजाब ने रोकी हिमाचल की रसोई गैस सप्लाई
पंजाब ने रोकी हिमाचल की रसोई गैस सप्लाई

शिमला, यादवेन्द्र शर्मा। पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को दी जाने वाली रसोई गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इस कारण प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पंजाब से गैस सप्लाई करीब एक महीने से बंद की गई है और इसका असर पूरे हिमाचल में पड़ रहा है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पंजाब के जालंधर में स्थित प्लांट से कांगड़ा जिला के डिस्ट्रीब्यूटरों को प्रतिदिन पांच हजार रसोई गैस सिलेंडरों की सप्लाई होती थी। पंजाब में रसोई गैस की किल्लत के कारण हिमाचल को प्रतिदिन हो रही गैस सिलेंडरों की सप्लाई को रोक दिया गया है। यह सप्लाई बंद होने के कारण ऊना से भरपाई की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में रसोई गैस को लेकर दिक्कत आ रही है। गैस बुक करने पर चार से पांच दिन के इंतजार के बाद सिलेंडर मिल रहा है। प्रदेश में तीन तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान ऑयल रसोई गैस की आपूर्ति कर रही हैं। 

इन तीन कंपनियों में इंडियन ऑयल के माध्यम से 133 गैस एजेंसियों को जबकि भारत पेट्रोलियम र्व ंहदुस्तान ऑयल द्वारा 38 के करीब गैस एजैंसियों को रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है। इंडियन ऑयल प्रदेश में अपने रसोई गैस सिलेंडर के दो प्लांट ऊना से हर दिन 18 हजार सिलेंडर

और बद्दी से साढ़े आठ हजार सिलेंडर की आपूर्ति कर रही है।

एक सप्ताह में सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद रसोई गैस की आपूर्ति मेंं इन दिनों कमी आई है। इसके लिए रविवार को भी रसोई गैस की सप्लाई की जा रही है। एक सप्ताह में गैस की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है। पंजाब द्वारा सप्लाई बंद करने के बाद हिमाचल सरकार की तरफ से गैस की आपूर्ति करने को कहा गया है। इस संबंध में हल निकाला जा रहा है।

-विजय सुंदरयाल, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ऑयल हिप्र

इंडियन ऑयल से उठाया मामला

जालंधर से कांगड़ा को होने वाली रसोई गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस कारण गैस की किल्लत हो रही है। इस संबंध में मामला इंडियन ऑयल से उठाया गया है। गैस की कमी को दूर करने को

कहा गया है।

-तरुण कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य एवं आपूति

यह भी पढ़ें: सर्दी की आहट, इन पांच जिलों में आज फिर बारिश की संभावना

chat bot
आपका साथी