पार्किग को जल्द जनता को समर्पित करना लक्ष्य

सुनील ग्रोवर ठियोग वार्ड नंबर चार से जीत कर पार्षद बने संजय शर्मा अपने वार्ड में बनी पार्किग क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:47 PM (IST)
पार्किग को जल्द जनता को समर्पित करना लक्ष्य
पार्किग को जल्द जनता को समर्पित करना लक्ष्य

सुनील ग्रोवर, ठियोग

वार्ड नंबर चार से जीत कर पार्षद बने संजय शर्मा अपने वार्ड में बनी पार्किग को शुरू करवाकर जनता को समर्पित करना अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं। पूर्व में नगर परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके संजय शर्मा राजनीति के पुराने और सधे हुए खिलाड़ी हैं। वह जनता की सेवा करने के प्रति हमेशा आतुर रहते हैं। शर्मा को राजनीति उनके पिता कृष्ण शर्मा से विरासत में मिली है जोकि क्षेत्र का जाना-माना नाम रहे हैं।

संजय शर्मा की प्राथमिक शिक्षा ठियोग के सरकारी स्कूल में हुई जबकि उन्होंने स्नातक और होटल मैनेजमेंट की डिग्री चंडीगढ़ में की। संजय अति उत्साहित व दूरदर्शिता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1995 में क्षेत्र का पहला होटल एप्पल कूवेस्ट के नाम से खोला। शर्मा वर्तमान में बागवानी और व्यवसाय करते हैं।

ठियोग में पार्किग की सुविधा न होने के कारण व्यापारियों के कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके लिए पार्किग का खुलना अति आवश्यक है। इससे ठियोग शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। राजनीति से हटकर करवाएंगे एक समान विकास

संजय शर्मा नगर के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर सबका सहयोग करने को तैयार हैं। आगामी पांच साल में वह सभी पक्षों के साथ एकजुट होकर शहर की समस्याओं को दूर करने में मदद करना चाहते हैं। वार्डो के विकास के लिए कॉलोनियों में रेलिग लगवाना, कच्चे रास्ते पक्के करवाना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। ये रहेंगी प्राथमिकताएं

- वार्ड नंबर चार में अधूरी बनी पार्किग को पूरा कर उसका जल्द लोकार्पण करना।

- वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना।

- वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था में सुधार करना।

- वार्ड में कच्चे रास्तों को पक्का करवाना।

- वार्ड की जनता के हित के लिए लड़ना।

- नगर के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना।

chat bot
आपका साथी