सीएम जयराम ने शुरू किया पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान

पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान शुभारंभ पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्लास्टिक से उत्पन्न प्रदूषण समूचे विश्व के लिए चिंता का विषय है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 03:23 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 03:23 PM (IST)
सीएम जयराम ने शुरू किया पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान
सीएम जयराम ने शुरू किया पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध के बावजूद दूध, चिप्स, ब्रेड इत्यादि कई उत्पाद प्लास्टिक की पैकिंग में आने से हजारों टन कूड़ा तैयार हो रहा है। इसका उपयोग बिजली बनाने के साथ सड़क बनाने के लिए किया जाएगा। पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में कहा कि प्लास्टिक से उत्पन्न प्रदूषण समूचे विश्व के लिए चिंता का विषय है। प्लास्टिक कचरे को ठिकाने लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जाने जरूरी हैं।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहर के लगभग सभी क्षेत्रों के 11 विभिन्न मार्गों से पॉलीथीन कचरा एकत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के 11 दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साप्ताहिक अभियान दो जून तक चलेगा।

इस दौरान शिमला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गृह रक्षक तथा अग्निशमन सेवाओं के जवानों ने प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। प्लास्टिक का कचरा जैविक रूप से नष्ट नहीं होता है। इसलिए यह मनुष्य एवं पशुओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है तथा पर्यावरण पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।  

chat bot
आपका साथी