स्मार्ट सिटी शिमला के उपनगर ढली चौक की सड़क पर अनदेखी के दाग

स्मार्ट सिटी शिमला के उपनगर के ढली चौक पर सड़क की खस्ता से यहां पर हर दिन हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 03:50 PM (IST)
स्मार्ट सिटी शिमला के उपनगर ढली
चौक की सड़क पर अनदेखी के दाग
स्मार्ट सिटी शिमला के उपनगर ढली चौक की सड़क पर अनदेखी के दाग

शिखा वर्मा, शिमला

स्मार्ट सिटी शिमला के उपनगर के ढली चौक पर सड़क की खस्ता से यहां पर हर दिन हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों की ओर से कई बार शिकायत करने के बाद भी यहां पर स्थिति सुधर नहीं रही है। इसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ढली चौक पर सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे बारिश होने पर यहां पर गंदा पानी वाहनों से लोगों पर गिरता है। इससे कार्यालय या अन्य कार्यो से जा रहे लोगों के कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। अगर स्मार्ट सिटी शिमला का यह हाल है तो जिले के अन्य स्थानों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

ढली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। यहां से दिनभर हजारों वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। हालत उस समय अधिक खराब होती है जब बारिश या हिमपात होता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण परेशानी होती है। स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से कर चुके हैं शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत वे कई बार प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस सड़क पर कोई काम नहीं किया गया है। इसके कारण चलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बरसात के मौसम से ही खराब है। अब हिमपात के कारण सड़क के हाल और ज्यादा खराब हो गए हैं। कई बार तो इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल भी हो चुके हैं। यह कहना है स्थानीय लोगों का

ढली चौक पर सड़क बारिश के मौसम में पूरी तरह से पानी से भर जाती है। इससे सड़क को पार करते समय काफी मुश्किल होती है। आते-जाते वाहनों को देखना पड़ता है कि कहीं कपड़े गंदे न कर दें।

- रुचि, निवासी ढली। इन दिनों सड़क पर चलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। ये गड्ढे पूरी तरह से पानी से भरे हुए हैं। वाहन चालक बाहर सड़क पर चलते हुए लोगों का कोई ध्यान नहीं रखते और गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाते हैं जिससे कपड़े कीचड़ से गंदे हो जाते हैं।

- रंजना, स्थानीय निवासी। स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत करने पर भी इस सड़क के गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। बरसात से लेकर अभी तक इस सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है, जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है।

- मोनिका, स्थानीय निवासी। ढली चौक ऊपरी शिमला की ओर जाने वाला व्यस्ततम मार्ग है और इसकी ऐसी खस्ता हालत से सभी लोग परेशान हैं। ऐसे तो शिमला को स्मार्ट सिटी का दर्जा भी मिल चुका है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आम जनता को कुछ भी नहीं मिल रहा है। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है।

- शिवानी, स्थानीय निवासी।

chat bot
आपका साथी