शहर में यलो लाइन पार्किग के लिए टेंडर जल्द

राजधानी शिमला में यलो लाइन पार्किंग मिलने का सपना जल्द साकार हो सकता है। इसके लिए जल्द टेंडर करने की तैयारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jul 2022 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2022 04:46 PM (IST)
शहर में यलो लाइन पार्किग के लिए टेंडर जल्द
शहर में यलो लाइन पार्किग के लिए टेंडर जल्द

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में यलो लाइन पार्किंग मिलने का सपना जल्द साकार हो सकता है। यलो लाइन पार्किंग के लिए टेंडर जल्द ही दूसरी बार करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन के स्तर पर मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही 1345 वाहनों को यलो लाइन में पार्क करने के लिए काम कंपनी को आवंटित किया जा सकता है। पहले भी निगम ने इसका टेंडर किया था, लेकिन निगम के पास एक ही आवेदन आने के कारण ये मुहिम सिरे नहीं चढ़ सकी। इस बार निगम ने कंपनियों की संख्या बढ़ सके, इसके लिए पार्किग के लिए आरक्षित राशि में 10 फीसद की कटौती की है।

नगर निगम ने इसके लिए शहर को चार जोन में बांटा है। इनकी पार्किग के लिए निगम ने फीस तय कर रखी है। प्रशासन की ओर से तय नियमों के मुताबिक दो घंटे तक चार पहिया वाहन पार्क करने के 10 रुपये, दोपहिया वाहनों से पांच रुपये फीस देनी होगी। वहीं चार घंटे के 20 और दोपहिया वाहन मालिकों से 10 रुपये फीस वसूली जाएगी। छह घंटे तक के लिए 30, दोपहिया वाहनों से 15 रुपये नगर निगम लेगा, जबकि 12 घंटे के 40 और छोटे वाहनों से 20 और 24 घंटे के 50 रुपये प्रति वाहन वसूलने की योजना है। हालांकि दोपहिया वाहन के लिए 25 रुपये फीस देनी होगी। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि इसके लिए दोबारा से टेंडर करने का निर्णय लिया गया है। वार्डो की सड़क के किनारे लगाई गई है यलो लाइन

वार्ड के स्थानीय लोगों को यलो लाइन पार्किग में तरजीह मिलेगी। इसके लिए 800 रुपये मासिक फीस लोगों से वसूल की जाएगी। दोपहिया वाहन मालिकों से 400 रुपये का शुल्क नगर निगम वसूल करेगा। नगर निगम ने शहर में 51 स्थानों पर यलो लाइन लगाई है।

chat bot
आपका साथी