खाद्य आपूर्ति निगम की आय बढ़ाएंगे : गर्ग

प्रदेश के लोगों को बेहतर गुणवत्तायुक्त राशन मिले इसके लिए खाद्य गोदामों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 08:46 PM (IST)
खाद्य आपूर्ति निगम की आय बढ़ाएंगे : गर्ग
खाद्य आपूर्ति निगम की आय बढ़ाएंगे : गर्ग

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के लोगों को बेहतर गुणवत्तायुक्त राशन मिले, इसके लिए खाद्य गोदामों की सफाई के साथ निगम की आय बढ़ाई जाएगी। यह निर्देश खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिद्र गर्ग ने वीरवार को शिमला में निगम के अधिकारियों से बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2019 इत्यादि का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग इनका भरपूर लाभ उठाएं। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य सामग्री के समय-समय पर सैंपल लेकर जांच की जाए। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। बाहरी राज्यों से ली जाने वाली खाद्य सामग्री समय पर मिलनी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मानसी सहाय ठाकुर व निदेशक आबिद हुसैन भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी