बारिश से आठ मकान क्षतिग्रस्त, 73 मार्ग बंद

प्रदेश में सोमवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश और भूस्खलन के कारण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 08:47 PM (IST)
बारिश से आठ मकान क्षतिग्रस्त, 73 मार्ग बंद
बारिश से आठ मकान क्षतिग्रस्त, 73 मार्ग बंद

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में सोमवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश और भूस्खलन के कारण आठ मकानों को नुकसान पहुंचा। 73 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें 29 सड़कें मंडी और 22 शिमला में ही बंद हैं, जबकि कुछ अन्य स्थानों पर भी मार्ग बंद हुए हैं। रविवार रात और सोमवार को भी बारिश क्रम जारी रहा। नाहन में चार, जबकि ऊना में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रदेश में बारिश के बावजूद कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई है। टौंस नदी में लापता दूसरे व्यक्ति का शव इच्छाड़ी बांध से निकाला

संवाद सूत्र, नेरवा : टौंस नदी में लापता हुए दूसरे व्यक्ति का शव भी सोमवार को मिल गया है। हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुम्मा के समीप 15 अगस्त को सेब से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें तीन लोग सवार थे एक व्यक्ति का शव 16 अगस्त को दुर्घटना स्थल बरामद हुआ था, जबकि दो टौंस नदी में बह गए थे। इनमें एक व्यक्ति का शव रविवार सायं गोताखोरों की टीम ने नदी से बाहर निकाला था और तीसरे व्यक्ति का शव सोमवार को इच्छाड़ी बांध से निकाला गया। मृतक की पहचान दिलाराम निवासी गांव कोफर तहसील नेरवा के रूप में हुई है।

-------

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,16.0,22.6

सुंदरनगर,21.2,31.8

भुंतर,20.3,33.1

कल्पा,12.8,23.1

धर्मशाला,20.0,28.4

ऊना,23.4,35.4

नाहन,23.1,31.8

केलंग,10.1,24.2

सोलन,19.8,30.0

chat bot
आपका साथी