लुदरमणी को प्रदेश तकनीकी बोर्ड ने किया सम्मानित

सफलता सहारों की मोहताज नहीं होती कड़ी मेहनत इंसान को उसकी मंजिल तक पहुंचा ही देती है। ऐसा ही कुछ उदाहरण हमारे सामने है एक सामान्य से परिवार से संबंध रखने वाले लुदरमणी का। लुदर मणी पुत्र केहर सिंह गां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 03:17 PM (IST)
लुदरमणी को प्रदेश तकनीकी बोर्ड ने किया सम्मानित
लुदरमणी को प्रदेश तकनीकी बोर्ड ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, करसोग : निहरी के लुदरमणी को प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड में प्रथम रैंक हासिल करने पर सम्मान मिला है। लुदरमणी पुत्र केहर सिंह गांव शाकरा, डाकघर प्रेसी, तहसील निहरी, जिला मंडी से संबंधित हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उन्हें स्वर्ण पदक, 11000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और एक मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किया।

10वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पांगणा से नॉन-मेडिकल में 12वीं की पढ़ाई की। 2015-17 बैच में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान हमीरपुर से की। इस दौरान सभी छह सेमेस्टर के दौरान वह संस्थान के टॉपर रहे। उन्होंने कहा कि बचपन से उन्हें इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में काफी रुचि थी। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग में बीटेक करना चाहते थे, लेकिन जानकारी की कमी के कारण पॉलीटेक्निकल चुना। जुलाई, 2017 में डिप्लोमा कर पहला रैंक प्राप्त किया। वर्तमान में 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में एक जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) हैं। वह एसोसिएट मेंबर ऑफ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर से पत्राचार के माध्यम से उच्च अध्ययन कर रहे हैं। वह इस उपलब्धि का पूरा श्रेय माता-पिता और सभी शिक्षकों देते हैं, क्योंकि उनके आशीर्वाद, शुभकामनाएं और कड़ी मेहनत के कारण वह आज अच्छा कर रहे हैं। सीसे स्कूल पांगणा के शिक्षक अंकुश ठाकुर ने उज्ज्वल भविष्य संबंधी शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी