चौपाल में घर के बाहर से डेढ़ साल के बच्‍चे को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत हालत में मिला Shimla News

Leopard Attacks जिला शिमला के चौपाल में तेंदुआ एक डेढ़ साल के बच्‍चे को उठाकर ले गया। चौपाल की रस्‍लाह पंचायत के गांव शेला में यह घटना हुई है। शनिवार रात को करीब दस से 11 बजे के बीच तेंदुआ अचानक आया और घर से बच्‍चे को उठा ले गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 10:33 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 01:49 PM (IST)
चौपाल में घर के बाहर से डेढ़ साल के बच्‍चे को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत हालत में मिला Shimla News
शिमला के चौपाल में तेंदुए ने एक बच्‍चे को शिकार बना लिया।

शिमला, जेएनएन। शिमला जिला के उपमंडल चौपाल के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत रूसलाह के गांव शेइला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आदमखोर तेंदुआ ढारे से डेढ़ साल के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया। घटना रात साढ़े नौ से दस बजे की है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाली मूल का परिवार गांव में मजदूरी का काम करता था। सेब के बागीचे में बने ढारे में ही वह रहता है। बीते रोज रात के समय बच्चा आंगन में खेल रहा था। उसके माता-पिता अंदर मौजूद थे। इस दौरान तेंदुआ बच्चे को उठा कर ले गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता तुरंत बाहर आए। उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। आवाजें सुनकर आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया।

लोगों की आवाजें सुनकर तेंदुए ने बच्चे को क्षत-विक्षत हालत में कुछ दूरी पर छोड़ दिया और जंगल में भाग गया। बच्चे के माता-पिता और गांव के अन्य लोग तुरंत उसे नेरवा अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेढ़ वर्षीय विशाल नेपाली मूल के दिनेश कुमार का बेटा था। मासूम की मौत से गांव में डर का माहौल है। मृतक बच्चे का नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। तेंदुए का आतंक यहां पर पिछले काफी समय से है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे का शव ढारे से कुछ दूरी पर बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी