कुलदीप राठौर संभालेंगे मीडिया का दायित्व

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर ने अपनी नई कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। राठौर ने मिडिया, अग्रणी संगठन एवं विभागों के कार्य की देख-रेख अपने पास ही रखी है। इसके अतिरिक्त अपने सभी उपाध्यक्षों एवं महासचिवों को कांग्रेस के संगठन जिलावार जिम्मेवारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 09:17 PM (IST)
कुलदीप राठौर संभालेंगे मीडिया का दायित्व
कुलदीप राठौर संभालेंगे मीडिया का दायित्व

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर ने अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। राठौर ने मीडिया, अग्रणी संगठन व विभागों के कार्य की देखरेख अपने पास रखी है। उन्होने सभी उपाध्यक्षों व महासचिवों को कांग्रेस के संगठन जिलावार जिम्मेदारी देकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

महासचिव बनाए गए पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर ¨सह बाली को उपाध्यक्ष चंद्र कुमार के साथ चंबा जिला की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे महासचिव विक्रमादित्य ¨सह और उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को मंडी जिला की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी रजनीश किमटा को सौंपी गई है। आज राहुल गांधी से बैठक करेंगे राठौर

पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने के बाद कुलदीप राठौर नई दिल्ली रवाना हो गए। वह नौ फरवरी को सुबह 10:30 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लोकसभा चुनाव के संबंध में बैठक करेंगे। वह उन्हें प्रदेश में अब तक हुए कार्यो की रिपोर्ट भी सौंपेंगे। इन्हें मिली जिम्मेदारी

महासचिव सुनील शर्मा व उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर को कांगड़ा जिला, महासचिव चौधरी राम कुमार व उपाध्यक्ष हरभजन ¨सह भज्जी को नूरपुर, महासचिव संजय अवस्थी व उपाध्यक्ष अनिता वर्मा को देहरा, महासचिव सुंदर ठाकुर व उपाध्यक्ष डॉ. बीरू राम को पालमपुर की जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव धर्मवीर धामी व उपाध्यक्ष मो¨हद्र चौहान को लाहुल स्पीति, महासचिव विनोद सुल्तानपुरी व उपाध्यक्ष हर्ष महाजन को कुल्लू, महासचिव महेश्वर चौहान व उपाध्यक्ष गीता नेगी को सुंदरनगर, महासचिव केवल पठानिया व उपाध्यक्ष हरभजन ¨सह भज्जी को हमीरपुर, महासचिव विनय कुमार व उपाध्यक्ष लख¨वदर राणा को ऊना, महासचिव हर्षवर्धन चौहान व उपाध्यक्ष पवन काजल को बिलासपुर का जिम्मा सौंपा गया है। महासचिव अजय महाजन व उपाध्यक्ष वीरेंद्र धामी को सोलन, महासचिव नरेश चौहान व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी को सिरमौर, महासचिव डॉ. कैलाश पराशर व उपाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर ¨सह को शिमला ग्रामीण, महासचिव मनमोहन कटोच व उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी को शिमला शहरी और महासचिव रवि ठाकुर व उपाध्यक्ष केहर ¨सह खाची को किन्नौर का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव हरिकृष्ण हिमराल प्रदेशाध्यक्ष की राजनितिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। उपाध्यक्ष मो¨हद्र चौहान सोशल मीडिया व शक्ति कार्यक्रम का कार्यभार देखेंगे।

chat bot
आपका साथी