जयराम ने किया राजनाथ के राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजनाथ सिंह के राजनीति प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:31 PM (IST)
जयराम ने किया राजनाथ के राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन
जयराम ने किया राजनाथ के राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन

राज्य ब्यूरो, शिमला : दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखे राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया और न्यू इंडिया के प्रस्ताव पर विचार रखे। देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर रखे राजनीतिक प्रस्ताव में न्यू इंडिया का जिक्र किया गया है। जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को रखने के साथ न्यू इंडिया के प्रस्ताव की तारीफ की। भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा है।

बकौल जयराम, केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जो प्रयास किए हैं उससे हिमाचल ही नहीं अन्य राज्य भी अग्रिम पंक्ति में खड़े हुए हैं। राज्यों के उत्थान के लिए जो परियोजनाएं दी जा रही हैं उन्हें तुरंत मंजूर कर अमलीजामा पहनाया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट भी ली जा रही है जिससे योजनाओं का सदुपयोग हो। प्रस्ताव के अनुमोदन में बताया कि 2022 तक कैसे नए भारत का निर्माण होगा। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए जो योजनाएं तैयार की जा रही हैं और आर्थिक मदद की जा रही है उससे किसान ही नहीं राज्यों की आय भी बढ़ेगी।

जयराम ने कहा कि हिमाचल जीरो बजट खेती की दिशा में अग्रसर है जिसके लिए बजट में अलग से प्रावधान किया गया। केंद्र सरकार की उपलब्धियां दोबारा से भाजपा सत्ता में काबिज होगी।

------------------

राजनाथ सिंह से मिले जयराम ठाकुर कार्यकारिणी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल में आइटीबीपी की तैनाती और सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी