International Yoga Day 2019 हिमाचल में भी योग दिवस की धूम, स्कूलों में पढ़ाया जाएगा योग का पाठ

International Yoga Day 2019 हिमाचल में योग दिवस पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर रिज मैदान पर सैंकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 02:59 PM (IST)
International Yoga Day 2019 हिमाचल में भी योग दिवस की धूम, स्कूलों में पढ़ाया जाएगा योग का पाठ
International Yoga Day 2019 हिमाचल में भी योग दिवस की धूम, स्कूलों में पढ़ाया जाएगा योग का पाठ

शिमला/हमीरपुर, जेएनएन। अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की हिमाचल प्रदेश में भी धूम रही। सभी विधानसभा क्षेत्रों में योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुआ जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने योगाभ्यास किया। उन्‍होंने बीमारियों से दूर रहने के लिए योग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर रिज पर सैंकड़ों लोगों ने भी योगाभ्यास किया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि योग एक ऐसी विधा है जिससे आदमी हर रोग से मुक्त हो जाता है। हर दिन योग करने की आवश्यकता है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि योग को जीवन में अपनाने की जरूरत है। योग से शारीरिक और मानसिक विकास होता है जो सबके लिए जरूरी है। प्रदेश के स्कूलों में भी योग का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है जिसका प्रारूप जल्द तैयार हो जाएगा। 

वहीं, हमीरपुर जिला के स्कूलों में योग करवाया गया। बच्‍चों को योग आसन करने के लिए प्रेरित किया गया। तकनीकी विवि हमीरपुर में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। दैनिक जागरण ने भी समाज में योग का संदेश दिया। विवि के कुल सचिव बच्चन सिंह व सहायक कुल सचिव संजीवन मनकोटिया के अलावा विवि के कर्मचारियों के साथ युवाओं ने भी योग सीखा। योग शिक्षक विवेक नड्डा ने कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, आंखों से संबंधित योग क्रियाएं, पेट, बाजू, और अन्य योग आसन करवाए। कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे से 8.45 बजे तक हुआ।

विवेक नड्डा ने बताया कि योग शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखता है। इसलिए योग क्रियाओं का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। इससे बीमारियों को काफी हद तक दूर रखा जा सकता है। इसके अलावा कई बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। कुलसचिव बच्चन सिंह ने कहा कि योग हमारी पुरानी संस्कृति है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग से ही ऋषियों मुनियों ने लंबे समय तक योग साधना की थी। योग असाध्य रोगों में लड़ने में सक्षम है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी