मेले में योग का दे रहे संदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार हिमालय हरिद्वार अस्पताल योग समिि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 07:28 PM (IST)
मेले में योग का दे रहे संदेश
मेले में योग का दे रहे संदेश

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार हिमालय हरिद्वार अस्पताल योग समिति गानवी के योग गुरु व संस्थापक रणजीत सिंह ने योग प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें योग व प्राकृतिक चिकित्सा, योग का खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग के महत्व एवं कौन बनेगा अटल स्वास्थ्य रक्षक योग क्विज का हकदार का प्रदर्शन व प्रचार किया जा रहा है। योग चिकित्सक नि:शुल्क स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दे रहे हैं।

प्रदर्शनी के पहले दिन इंटरनेशन नेचरोपैथी संस्थान के निर्देश अनुसार विश्व कीर्तिमान भी बनाया गया और 18 नवंबर को विश्व प्राकृतिक दिवस भी मनाया जाएगा। योग के प्रचार के प्रयास को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने खूब सराहा। इस अवसर पर ट्रिपल एच योग समिति सदस्य कौशल्या देवी, हंस राज, प्रकाश, सुनील गुप्ता, योग शिक्षक दीपिका, राज कुमार, अशोक शर्मा, शालिनी, सोनिका, प्रियंका, अनुज, सतपाल, काउ राम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी