कल से दस बजे दफ्तर पहुंचेंगे सरकारी कर्मचारी

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 08:30 PM (IST)
कल से दस बजे दफ्तर पहुंचेंगे सरकारी कर्मचारी
कल से दस बजे दफ्तर पहुंचेंगे सरकारी कर्मचारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को सुबह दस कार्यालय में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के साढ़े दस बजे तक भी कार्यालय में नहीं आने की शिकायत मिल रही थी। इसका मुख्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लेते हुए लिखित आदेश जारी किया है। कार्यालयों से नदारद रहने वालों को सुबह दस बजे ही कार्यालयों में उपस्थित रहने को कहा है। प्रदेश सचिवालय में 1600 अधिकारी व कर्मचारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जबकि सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में करीब दो लाख कर्मचारी व अधिकारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ कर्मचारियों के सुबह दस से पांच और बाकी के सुबह 10.30 से 5.30 बजे तक आने के लिए कहा था। अब सभी के लिए एक ही समय रहेगा। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है।

.......

सोमवार से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह दस बजे कार्यालयों में आने का आदेश है। समय पर कार्यालयों में न आने की शिकायतें भी आ रही थीं।

-अनिल खाची, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश।

chat bot
आपका साथी