आज शाम पांच बजे के बाद बंद रहेंगी लोकल रूट की बसें

राज्य ब्यूरो, शिमला : दिवाली के दिन शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो बस नहीं मिलेगी। हिमाचल प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:48 PM (IST)
आज शाम पांच बजे के बाद बंद रहेंगी लोकल रूट की बसें
आज शाम पांच बजे के बाद बंद रहेंगी लोकल रूट की बसें

राज्य ब्यूरो, शिमला : दिवाली के दिन शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो बस नहीं मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस चालक व परिचालक भी दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ मना सकें इसके लिए दिवाली के दिन शाम 5 बजे के बाद लोकल बसें नहीं चलेंगी। इस संबंध में परिवहन निगम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। परिवहन निगम की लोकल रूट की बसें बुधवार को शाम 5 बजे चलना बंद हो जाएंगी और वीरवार को सुबह आठ बजे चलेंगी।

प्रदेश में एचआरटीसीर के पास बसों का बेड़ा करीब तीन हजार के आसपास है। इसके अलावा तीन हजार रूट ही प्राइवेट बसों के हैं। दिवाली को शाम से अगली सुबह तक बसें बंद रहेंगे। मंगलवार को दिवाली के अवसर पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 165 बसें अतिरिक्त चलाई गई। इन बसों को चलाने के बावजूद बसों में बहुत ज्यादा भीड़ थी और अपने गांव में दिवाली मनाने के लिए बसों में जाने के लिए लोगों को खड़े-खड़े ही कई घंटों का सफर करने को मजबूर होना पड़ा। उधर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप भटनागर ने बताया कि दीपावली के दिन सात नवंबर को शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक लोकल रूट की बस सेवाएं बंद रहेंगी।

chat bot
आपका साथी