प्रदेश विश्वविद्यालय में आएंगे सभी शिक्षक व कर्मचारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 08:11 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:20 AM (IST)
प्रदेश विश्वविद्यालय में आएंगे सभी शिक्षक व कर्मचारी
प्रदेश विश्वविद्यालय में आएंगे सभी शिक्षक व कर्मचारी

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों को 100 प्रतिशत हाजिरी के साथ विश्वविद्यालय आने के आदेश दिए हैं। कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार ने कहा कि सभी को सभी कार्य दिवसों पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर आना होगा। कोरोना से सुरक्षा के लिए सैनिटाइजेशन के साथ शारीरिक दूरी, मास्क पहनना और स्वयं को सैनिटाइज्ड और स्वच्छ रखना जरूरी होगा।

chat bot
आपका साथी