Himachal Politics: क्या दबाव में दिलाया इस्तीफा? निर्दलीय MLA को आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मौजूद रहने का निर्देश

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश के विधायकों का इस्तीफा और उसके बाद उपजे सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके तीनों निर्दलीय विधायकों को बुधवार को अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश है। यदि वे उपस्थित नहीं होते ऐसे में माना जाएगा कि वे अपने पक्ष में कोई दलील नहीं देना चाहते हैं

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma Publish:Wed, 10 Apr 2024 11:22 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2024 11:22 AM (IST)
Himachal Politics: क्या दबाव में दिलाया इस्तीफा? निर्दलीय MLA को आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मौजूद रहने का निर्देश
Himachal Politics: क्या दबाव में दिलाया इस्तीफा? निर्दलीय MLA को आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मौजूद रहने का निर्देश

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके तीनों निर्दलीय विधायकों को बुधवार को अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश है।

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर व आशीष शर्मा को दोपहर 12.15 बजे विधानसभा कमेटी रूम में उपस्थित रहने का निर्देश है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें ये कारण बताओ नोटिस में दिए हैं।

त्यागपत्र देने के पीछे जताई गई शंका

यदि निर्दलीय विधायक अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं होते तो माना जाएगा कि वे अपने पक्ष में कोई दलील नहीं देना चाहते हैं। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इनके त्यागपत्र देने के पीछे शंका जताई थी। उनका कहना था कि त्यागपत्र दबाव में दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: लोकसभा चुनाव में थम सकता है निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी का सफर, उनकी शिकायत लेकर आयोग पहुंची भाजपा

तीनों निर्दलीय विधायकों ने बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है और जानबूझकर इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है। होशियार सिंह व आशीष शर्मा ने नोटिस मिलने की बात कही है।

क्या है मामला?

तीनों निर्दलीय विधायक हमीरपुर से आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह व नालागढ़ से केएल ठाकुर ने 22 मार्च को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद तीनों 23 मार्च को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। विधायकों ने पहले विधानसभा सचिव को त्यागपत्र सौंपा।

इसके बाद वह राज्यपाल से मिले। फिर व्यक्तिगत तौर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर उन्हें भी त्यागपत्र सौंपा। पिछले माह राज्यसभा के चुनाव के बाद से ही तीनों निर्दलीय विधायक सरकार के विरुद्ध मुखर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों का कहां फंस रहा पेंच? विधानसभा अध्यक्ष ने अब तक नहीं किया इस्तीफा स्वीकार

chat bot
आपका साथी