कांग्रेस के कंधों के लिए बोझ बना वंशवाद : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस के लिए वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी पार्टी के लिए बोझ बन गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 07:42 PM (IST)
कांग्रेस के कंधों के लिए बोझ बना वंशवाद : जयराम
कांग्रेस के कंधों के लिए बोझ बना वंशवाद : जयराम

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस पार्टी के लिए वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी उसके कंधों के लिए बोझ बन गई है। इतना ही नहीं इन चुनाव में जाति आधारित राजनीति कर रहे दलों की वंशवाद की परंपरा भी खत्म हो जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला से जारी बयान में कही। उन्होंने कहा है कि वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी कांग्रेस के लिए बोझ बन गई है। देश के लोग वंशवाद से तंग आ चुके हैं और अब इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस के वंशवाद को 2014 के चुनाव में देश के मतदाताओं ने 44 सीटों पर समेटते हुए संदेश दिया था कि अब ऐसा नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि वंशवादी दलों में लोगों को राजनीतिक दास्ता स्वीकार करनी होती है। कांग्रेस जमीन से इतना कट चुकी है कि उसे देश के लोगों की भावनाएं और जरूरतें समझ ही नहीं आती। एक परिवार की गुलामी और उस परिवार का हुक्म मानना ही कांग्रेस की सच्चाई है। भाजपा ने देश को दो प्रधानमंत्री-अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दिए जो अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े नेताओं से एक मील आगे रहे। ऐसा सिर्फ योग्यता आधारित पार्टियों में ही हो सकता है। वंशवादी पार्टियों में तो इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

जयराम ने कहा कि कांग्रेस की दोगली नीति नहीं चलेगी। एक तरफ वह सेना का अपमान करती है, वहीं देशभक्तों से वोट मांगती है। कांग्रेस को तो वोट भी आतंकवादियों से मांगने चाहिए। इस प्रदेश में बहादुर लोग रहते हैं और देश व अपनी सेना से प्यार करते हैं। यह भाजपा ही है जिसने देश की सेना का सम्मान बढ़ाया है। वन रैंक वन पेंशन लागू करना केवल प्रधानमंत्री मोदी के वश की बात थी। पांच साल का मोदी सरकार का कार्यकाल कांग्रेस के 55 वर्ष के शासन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहा है। इस अवधि में मोदी ने अपने कार्यो और मेहनत के दम पर समाज के हर वर्ग का दिल जीता है। जनता कांग्रेस की विघटनकारी व गुमराह करने वाली नीतियों को जनता भलीभांति समझ चुकी है।

chat bot
आपका साथी