Himachal Weather: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी Shimla News

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की संभावना है मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है अभी तक शिमला में सबसे अधिक 52 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 08:49 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 05:12 PM (IST)
Himachal Weather: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी Shimla News
Himachal Weather: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी Shimla News

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में रविवार सुबह से दोहपर तक मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को करीब तीन घंटे व्यापक बारिश हुई। इस दौरान शिमला में सबसे अधिक 52 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बरसात की वजह से प्रदेश में 90 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। मंडी जोन में 44 सड़कें, शिमला में 23, हमीरपुर में 12 और कांगड़ा जोन में 11 सड़कों पर यातायात ठप है। रविवार को हुई बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। हमीरपुर में एक मकान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि ऊना जिला में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस ने काफी परेशान किया।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में व्यापक बारिश के आसार हैं। वहीं मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सराहन में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

पारला भुंतर के कांगड़ी नाले में बाढ़, घरों में घुसा मलबा

कुल्लू जिला के पारला भुंतर के साथ बहते कांगड़ी नाले में रविवार सुबह आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई।

बाढ़ से मलबा व पानी लोगों के घरों में घुस गया। कई बगीचों में मलबा घुसने से बागवानों को नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में कई वाहन भी आए गए। पारला भुंतर के आंबेडकर मोहल्ले में भारी नुकसान हुआ है।

प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी